Homeप्रदेशझारखण्डनए नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों के ताज पोसी के लिए तैयार...

नए नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों के ताज पोसी के लिए तैयार नगर परिषद

पाकुड़ अपडेट : आज नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल के साथ कुल 21 वार्ड पार्षद नगर परिषद के सभागार में अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे, इसको लेकर नगर परिषद पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। मामले को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पूरे कार्यालय के साफ सफाई एवं टूटे कुर्सियों को भी बदल दिया गया है। अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष को भी लगभग तैयार कर दिया गया है, इस कार्य में परिषद के सभी कर्मियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, सुबह दस बजे से सबों का आना चालू हो जायेगा। इसको लेकर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी हो गया है, इसी दिन नगर परिषद का चुनाव भी होना है जो विधिवत किया जायेगा, इस बाबत सुरक्षा का भी संपूर्ण व्यवस्था की गई है।

कौन बनेगा उपाध्यक्ष

इस मामले पर लगातार सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया और उड़ती खबरों को पोस्ट करते दिख रहे है, कहा जा रहा है कि नगर उपाध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवार सबसे आगे है जिसमें एक रूपाली सरकार और दूसरा राणा ओझा। लगातार कई दिनों से सभी अपने हक में मतदान करने के लिए पार्षदों को समझाने बुझाने की प्रक्रिया चल रही है जिसका फैसला आज होना तय है।

विकास की आह ताकता नगर की जनता

आज सभी की शपथ ग्रहण होने के बाद नगर की जनता उन वादों को पूरा होने की आस लगाए बैठी है, जिन वादों के सहारे और भरोसे पर नगर की जनता ने एकजुट होकर अपने नए नगर अध्यक्ष एवं पार्षदों को मतदान किया है। वही नगर परिषद के नए अध्यक्ष सबरी पाल के लिए आज से हर दिन एक चैलेंज के रूप में रहेगा क्योंकि गर्मी बढ़ता जा रहा है और लोगों को जल चाहिए, वही बेहतर सड़क, नाली, लाइट, नो एंट्री जैसे तमाम मुद्दा मुख्य बिंदु रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular