Homeप्रदेशझारखण्डखराब चापानल को ठीक करने के उपरांत दूषित जल आने का विरोध...

खराब चापानल को ठीक करने के उपरांत दूषित जल आने का विरोध किया जिप सदस्य

पाकुड़ अपडेट : जल ही जीवन है और यह इस आने वाले भीषण गर्मी में तब ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है जब एक बूंद जल के लिए लोग तराशते है, ज्ञात हो कि पाकुड़ ड्राई जोन घोषित है और जिला प्रशासन गर्मी के दिनों में कोई कसर नहीं छोड़ती है जिससे आम जनमानस को पानी के दिक्कतों का सामना करना पड़े। वही बुधवार को तलवाड़ांगा स्थित महुआडांगा के निकट दुर्गा मंदिर के पास कुछ माह पहले चापानल खराब हो गया था जिसे विभाग के द्वारा महज तीन चार दिनों पहले मिस्त्री भेजकर ठीक किया गया था जिसपर ग्रामीणों ने चंदा इक्कठा करके मिस्त्री को खर्चा भी दिया लेकिन इस नल से दूषित पानी आने लगा। मामले को लेकर क्षेत्र भ्रमण पर निकले जिला परिषद 09 सदस्य पिंकी मंडल पहुंची और स्थिति देखकर चिंतित हो गई, क्योंकि एक नल के शहारे सैंकड़ों घर टिका हुआ है और जल दूषित आने के कारण सैंकड़ों घरों को जल की किल्लत होने लगा। मामले को लेकर पिंकी ने बताई कि इस मामले पर विभाग को पत्र भी लिखा गया था, आज फोन भी किया जा रहा है लेकिन अधिकारी फोन नहीं उठाते है। उन्होंने कहा कि जब डीसी साहब शहर को सौंदर्यीकरण कर रहे है, जगह जगह पेड़ पौधे लगवा रहे है ताकि शहर प्रगतिशील दिखे तो ग्रामीण क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों। उन्होंने कहा कि जब संबंधित पदाधिकारी जन प्रतिनिधि का फोन नहीं उठा रहे है तो आम लोगों का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि इस मामले पर वो जल्द उपायुक्त से मिलकर पत्र देगी क्योंकि क्षेत्र की ग्रामीणों को किसी भी रूप से उनके रहते तकलीफ में रहने नहीं देगी। मौके पर दर्जनों महिलाएं एवं ग्रामीण मौजूद थीं ।

RELATED ARTICLES

Most Popular