Homeप्रदेशझारखण्डजिला परिषद अध्यक्ष एवं जिप सदस्य में हुई तनातनी

जिला परिषद अध्यक्ष एवं जिप सदस्य में हुई तनातनी

जिप सदस्य ने अध्यक्ष पर एक माह से फोन नहीं उठाने का लगाया आरोप

पाकुड़ अपडेट : शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय में एक अजीब दृश्य देखने को मिला जहां जिप सदस्य पिंकी मंडल द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष जूली क्रिस्टोमोनी हेंब्रम के बीच दूरभाष पर आरोप प्रत्यारोप का बहस होने लगा। दरअसल मामले पर जिप सदस्य पिंकी मंडल ने बताया कि जिला परिषद अध्यक्ष के द्वारा विगत कई महीनो से मनमानी रवैया अपनाया जा रहा है । अध्यक्ष होने के नाते उनका कर्तव्य है की जिप सदस्यों की बात सुने एवं जनता के विकास हेतु तीव्र गति से कार्य हो लेकिन दुर्भाग्य इस बात की है कि हमारे नंबर को जिप अध्यक्ष के द्वारा ब्लैक लिस्ट कर दिया गया ताकि मैं अपने क्षेत्र की समस्याएं एवं विकास योजनाओं को लेकर उनसे बात ना कर सकूं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह जिला परिषद कार्यालय जिप अध्यक्ष से मिलने के लिए पहुंची थी लेकिन जिप अध्यक्ष कार्यालय नहीं आने के उपरांत उनके द्वारा कई बार फोन किया गया लेकिन फोन ब्लैक लिस्ट होने के कारण लग नहीं रहा था वही दूसरे नंबर से जब लगाया गया तो तुरंत लग गया जिस पर उन्होंने जिप अध्यक्ष से सवाल पूछा कि ऐसी रवैया से कैसे विकास होगा तो उनके द्वारा कई बहाने बनाए जाने लगे जैसे नेटवर्क एरिया में न रहना, मोबाइल बंद हो जाना इत्यादि। पिंकी मंडल ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह रवैया बिल्कुल एक अध्यक्ष का सही नहीं है अगर उनसे अध्यक्ष पद नहीं संभाला जा रहा है तो वह जनहित में अपने पद से इस्तीफा दे दे लेकिन जनहित एवं विकास योजनाएं पर किसी प्रकार की बाधाएं नहीं आनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular