Homeप्रदेशझारखण्डमांगो पर सरकार की पहल न होने पर मनरेगा कर्मियों द्वारा मंगलवार...

मांगो पर सरकार की पहल न होने पर मनरेगा कर्मियों द्वारा मंगलवार को छटा दिन हड़ताल में

पाकुड़ अपडेट : मानदेय में बढ़ोतरी एवं समय पर मानदेय की भुगतान न होने तथा एक कार्य के बदले कई कार्यो में काम लेने के खिलाफ झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आवाहन पर कर्मियों ने अनिश्चितकालीन धरना जारी है जिसके तहत् मंगलवार को छत्ता दिन जारी रहा। जिला अध्यक्ष अजीत कुमार टुडू ने बताया कि कम मानदेय पर चौबीस घंटा कार्य लिया जाता है और समय पर मानदेय का भुगतान तक नहीं होता है। इस आंदोलन से सरकार के मनरेगा सहित लगभग सभी कार्य प्रभावित है। अन्य कर्मी ने बताया कि कोई भी पर्व हो, सरकारी कर्मचारी को अवकाश मिल जाता है, वेतन भी मिल जाता है लेकिन हमलोग को पर्व से पहले एक आदेश जारी होता है और कार्य का टारगेट दिया जाता है, आज दस महीनों से एक रुपया नहीं मिला, कितना तकलीफ में घर चला रहे है, चारों ओर कर्ज हो गया है, बच्चों के फीस, घर का खर्चा सब का पहिया रुक गया है, कभी इलेक्शन में मजिस्ट्रेट बना दिया जाता है, कभी विद्यालयों के कॉपी जांचने भेज दिया जाता है और तो और रात में चेक नाका में ड्यूटी लगवा दिया जाता है और पूरी रात चेक नाका में रहने के बाद सुबह मनरेगा के कार्य में कार्यालय आना पड़ता है, मानो हमलोग इंसान है ही नहीं। हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करते है कोई सकारात्मक पहल नहीं होता है और अगर रांची में सरकार तक पहुंचते है तो लाठी चार्ज किया जाता है, मानो हमलोग इंसान नहीं जानवर है। धरने पर अजीत कुमार टुडू, बाबर अली , संजीव कुमार राय, स्नेहा लता टुडू, आशा लता हेम्ब्रम, जय प्रकाश उपाध्याय , राजीबुल इस्लाम, अरुण चौधरी , माउंटसीर इस्लाम, विक्टर मरांडी सहित अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular