पाकुड़ अपडेट : बाल विवाह कानूनी अपराध है, इतना प्रचार होने के बावजूद बाल विवाह हो रही है, उक्त बाते एक विशेष भेंट में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मीडिया को कही। उन्होंने कहा कि बाल विवाह को पूरी तरह से रोक जायेगा इसको लेकर पाकुड़ पुलिस पूरी तरह से तैयार है, उन्होंने आम जन मानस से अपील की कानून का उल्लंघन न करें, कानूनी उम्र होने उपरांत ही विवाह करवाए।
