पाकुड़ अपडेट : पिछले जनवरी माह में शहर के गांधी चौक के निकट सड़क हादसे में तलवादंगा का रहने वाला एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिसपर प्रशासन की लापरवाही के कारण लोग सड़कों पर उतर गए और सड़क जाम से लेकर आगजनी, तोड़फोड़ एवं डीपीएस स्कूल के सामने जाकर जमकर बवाल किया जिसपर सदर अंचल के अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया के द्वारा नगर थाना में कई नामजद एवं सैंकड़ों अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।

जिसके बाद से पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है, वही इस मामले पर रविवार को पीड़ित ग्रामीण पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व उड़ीसा राज्यपाल रघुवर दास से मिलने परिसदन पहुंचे। मामले को लेकर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साह सहित अन्य भाजपा नेताओं ने रघुवर के पास विस्तार से ग्रामीणों की बातों को रखा। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले पर निर्दोष लोगों पर भी टारगेट के तहत् प्राथमिकी दर्ज किया गया है, वैसे लोगों पर मामला दर्ज किया गया है जो बेगुनाह है एवं सिर्फ उस धरने में खड़ा होकर देख रहा था और यह सारे लोग गरीब परिवार से जुड़े हुए हैं उनके पास कोर्ट कचहरी करने के लिए पैसे नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस मनमाने तरीके से रात में छापेमारी करती है और जबरन घरों में घुस जाती है जिससे ग्रामीण पूरी तरह से भयभीत है। मामले पर रघुवर दास ने सभी को आश्वासन दिया कि इस मामले पर उनके द्वारा पहल की जाएगी तथा उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जितने लोगों पर नाम जाट प्राथमिक की दर्ज है वह सभी अपना बेल न्यायालय से करवा ले।
