पाकुड़ अपडेट : रविवार शाम शहर के पार्क स्थित वीआईपी सड़क में दो को पुलिस ने दबोचा, मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी एन आजाद ने बताया कि पार्क के पास शाम को कुछ युवकों में आपसी विवाद होने लगा । पुलिस को सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस एवं टाइगर मोबाइल के जवान पार्क के पास पहुंचे, पुलिस को देखते ही दो लोग भागने लगे जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़ाए गए दोनों में से एक के पास जिंदा कारतूस के साथ लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया। मामला को लेकर आर्म्स एक्ट के तहत नगर थाना में कांड दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए सल्फी शेख, पिता स्व अजीमुद्दीन शेख, सकिन मणिरामपुर, थाना मुफ्फसिल एवं सागीर शेख, पिता स्व असगर शेख, पता सकिन अजना, थाना मुफ्फसिल का रहने वाला है। छापेमारी दल में नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक अयोध्या सिंह सहित दल बल मौजूद थे।
