Homeप्रदेशझारखण्डजनगणना 2027: जिले में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण संपन्न, पहले चरण की...

जनगणना 2027: जिले में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण संपन्न, पहले चरण की तैयारियां तेज

पाकुड़ अपडेट : भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ज्ञात हो जिले के फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सूचना भवन सभागार में आयोजित किया गया था जिसका शुक्रवार को अंतिम दिन रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंचलाधिकारी हिरणपुर सह मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार, अंचलाधिकारी महेशपुर सह मास्टर ट्रेनर संजय कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के उपरांत फील्ड ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिसके बाद वे निर्धारित अवधि में घर-घर जाकर जानकारी संकलित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 2027 तक चलेगा। मौके पर दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular