पाकुड़ अपडेट : महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्र कर रही है घटिया राजनीति, इस बात की खुलासा करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया जा रहा है, लेकिन भाजपा देश की महिलाओं को गुमराह करने का कार्य कर रही है। विपक्ष का कहना है कि परिसीमन लागू होने के बाद महिला आरक्षण को लागू किया जाएं, क्योंकि अभी सीट कम है और परिसीमन लागू होने के बाद सीट की बढ़ोतरी होगी, उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण का बिल कांग्रेस शासन में ही पारित किया गया था बस इसे लागू होना था। वही प्रदेश नेता सह जिला परिषद सदस्य मंजुला हांसदा ने कहा कि हमें गर्व है कि हम महिलाओं को विशेष आरक्षण देने का कार्य किया जा रहा है जिसका हम एवं पार्टी स्वागत करती है, इससे वार्ड से लेकर सांसद तक महिलाओं की नेतृत्व बढ़ेगी लेकिन हमारा मकसद परिसीमन लागू होने के बाद यह बिल लागू हो लेकिन केंद्र में बैठे भाजपा हमारी बातों को घुमाकर बदनाम करने प्रयास किया जा रहा है कि हम महिलाओं के विरोध है, आज कांग्रेस पार्टी में सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि कोई है तो वो महिलाएं है, कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं का सम्मान किया है।
