Homeप्रदेशझारखण्डजिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में शिव मंदिर निर्माण की...

जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में शिव मंदिर निर्माण की दिशा में बड़ा कदम

पाकुड़ अपडेट : कोलजोरा पंचायत अंतर्गत कोलारजोरा गाँव में स्थित बरसों पुरानी शिव मंदिर, जो अब तक खुले में ताल के पत्तों से बने अस्थायी ढांचे में स्थापित है, उसके पक्का निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह मंदिर वर्षों से आदिवासी संस्कृति और सम्मान का प्रतीक की आस्था का केंद्र रहा है, लेकिन अब तक इसका पक्का निर्माण नहीं हो पाया है।

हर वर्ष मई महीने में यहां पारंपरिक चरक पूजा और भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। बैठक के दौरान जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने कहा कि यह मंदिर लंबे समय से आस्था और परंपरा का प्रतीक रहा है, इसलिए इसके पक्का निर्माण के लिए पहल की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस बैठक से ग्रामीणों में खुशी और उम्मीद का माहौल बना। सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर मंदिर के पक्का निर्माण के लिए सहमति जताई और इस पहल का समर्थन किया। ग्रामीणों ने पिंकी मंडल का धन्यवाद करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे ही कार्य करने की कामना की। इस अवसर पर अमीन हेंब्रम, सुशील टुडू, ताला हेंब्रम, सनातन मरैया, मारामरी मुर्मू, सुनीता मुर्मू, मरमबेटी, बहामनी टुडू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे गांव में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular