पाकुड़ अपडेट : शहर के कित्ताझोर मोहल्ला में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि बीते रात किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी जिसके बाद बेटे अनूप सरदार, उम्र लगभग 42 वर्ष ने धारदार हथियार (दाव ) से सर पर वार कर दिया जिससे 60 वर्षीय पिता दिवाकर सरदार की हत्या हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है। वही परिजनों ने बताया कि अनूप सरदार हमेशा परिवार के लोगों के साथ शराब पीकर झमेला करते थे, बात बात पर चाकू निकाल लेते थे, उनकी पत्नी ने बताया कि मुझे हमेशा मारता पीटता था, एक बार तो मेरे शरीर में आग लगा दिया था, तब से हम अलग भाड़ा के मकान में रहते है अपने बच्चों के साथ।

आज इसने अपने पिता को ही मार दिया जिसने इसको जन्म देकर पाला पोसा, इस आदमी को फांसी की सजा होनी चाहिए। वही जांच में आए नगर थाना से सहायक अवर निरीक्षक अश्लोक पांडे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वही जिस हथियार से वार किया था उस हथियार को भी जब्त कर लिया गया है, घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था परिजनों के अनुसार दोनों बाप बेटे में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो रही थी, इसी में गुस्से में आकर बेटे ने ऐसी घटना को अंजाम दिया।

