Homeप्रदेशझारखण्डघंटों जाम झेलता रहा आम जन , न ट्रैफिक पहुंचा और न...

घंटों जाम झेलता रहा आम जन , न ट्रैफिक पहुंचा और न ही रेलवे पुलिस

पाकुड़ : बीते शनिवार शाम लगभग साढ़े सात बजे पूर्वी रेलवे फाटक अंडर पास, कालिकापुर में देखते ही देखते जाम लग गया, जिस जाम में सैंकड़ों वाहन एवं राहगीर फंसते दिखे। दरअसल संकुचित रास्ता एवं तीन मोड़ के कारण जाम लग गया , लोगो को जल्दी निकालने की होड़ के कारण नियमों को ताक पर रखकर अपने वाहनों को खड़ा कर दिया जिसके कारण लंबी जाम लग गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क छोटी है लेकिन कुछ लोग सड़क किनारे, साइकिल , फल इत्यादि सामानों को रख देते है जिसके कारण भी आए दिन जाम लग जाती है। वैसे स्थानीय कुछ युवकों के द्वारा जाम हटवाने हेतु प्रयास करते देखे गए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी, कारण कोई सुनने या समझने को तैयार नहीं थे। घंटों परेशान इस जाम को हटाने के लिए न कोई ट्रैफिक पुलिस था और न ही थाना से बल आया। यहां तक कि नगर परिषद की वाहन भी इस जाम का शिकार बनते दिखा, बड़ी मसक्कत के बाद उनका वाहन निकल पाया। वैसे चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था , संकुचित सड़क एवं क्षमता से अधिक वाहनों, पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होना एवं ट्रैफिक नियमों का अनुपालन सबसे बड़ा कारण है जाम। जरूरत है इस मामले पर जिला परिवहन विभाग, जिला टास्क फोर्स, नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन को सकारात्मक पहल करने की ताकि आम जनमानस को जाम से मुक्ति मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular