Homeप्रदेशझारखण्डपूर्व मंत्री आलमगीर आलम का हुआ जोरदार स्वागत

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा ने साजिश कर भेजा जेल : जिला अध्यक्ष

पाकुड़ : झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम सोमवार शाम रबींद्र भवन पहुंचे जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने माला पहना कर एवं बुके देकर स्वागत किया, आलमगीर के आते ही कांग्रेसियों में उत्साह देखी गई, शेर आया , शेर आया कि नारे से गूंज उठा पूरा रवींद्र भवन। बारी बारी से पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने विचारों को रखा। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि आलमगीर आलम को भाजपा ने साजिश के तहत झूठा मुकदमा में फंसा कर जेल भेज दिया क्योंकि लोकसभा चुनाव के समय भाजपा को आलमगीर आलम से डर था।

प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि पापा के जेल जाने से अचानक से हमारे ऊपर घर, समाज, कोर्ट की जिम्मेवारी मिल गई, पूरी तरह से घबरा गया था लेकिन जेल से पिताजी ने एक ही बात कहा कि हम नहीं चाहते थे कि तुम राजनीति में आओ लेकिन तुम अपने मर्जी से आए हो, अब संभालो, लेकिन घबराना नहीं , खुद की लड़ाई खुद लड़ना है।

तनवीर ने कहा आखिर जीत सच्चाई की हुई, विलंब हुआ लेकिन जमानत मिला, उन्होंने मंच से आग्रह किया कि आलमगीर आलम अपने जिम्मेवारी को ले, जनता की जरूरत है।

आलमगीर आलम ने कहा कि हमेशा से मैंने क्षेत्र के लिए काम किया इसलिए विपद परिस्थिति में भी रिकॉर्ड के साथ जीत हुई, यह है जनता का प्यार, हम जेल में रहने के बाद भी हमेशा से तनवीर को आप लोगों के बारे में पूछा करता था। अब चुनाव नहीं लड़ूंगा, अब समाज की सेवा करूंगा, बहुत जल्द क्षेत्र के हर गांव का दौरा करूंगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular