Homeप्रदेशझारखण्डस्वच्छता, माहवारी स्वास्थ्य एवं ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित

स्वच्छता, माहवारी स्वास्थ्य एवं ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित

पाकुड़ : पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन उपायुक्त पाकुड़ श्रीमती मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में स्वच्छता, माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन एवं ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने दिनांक 28 मई 2026 से 04 जून 2026 तक चलने वाले “चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो” अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर विशेष निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों सहित अन्य बालिका विद्यालयों में नैपकिन वेंडिंग मशीन एवं इंसेनरेटर का सुचारू संचालन एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उपायुक्त ने कहा कि माहवारी से जुड़े मिथकों एवं भ्रांतियों को समाप्त करने के लिए पंचायत एवं ग्राम स्तर तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।

इस कार्य में आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, स्वयं सहायता समूह की दीदी एवं जलसहिया दीदी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।अभियान के माध्यम से किशोरियों एवं महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों एवं लड़कों को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि परिवार एवं समाज में सकारात्मक सहयोग एवं संवेदनशील वातावरण तैयार हो सके।उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तरीय कार्यक्रमों में प्रमुख, उप-प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि अभियान जन-जन तक पहुंचे और लोगों में सुरक्षित एवं स्वच्छ माहवारी प्रथाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित हो।बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सुप्रीम कोर्ट की वर्ष 2026 की गाइडलाइन के अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर सोमवार तक आवश्यक रूप से कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में उप विकास आयुक्त के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा जाए, ताकि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला समन्वयक, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular