Homeप्रदेशझारखण्डउपायुक्त ने जन समाधान दिवस में सुनी आमजन की समस्याएं

उपायुक्त ने जन समाधान दिवस में सुनी आमजन की समस्याएं

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन समाधान दिवस में उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन समाधान दिवस में जमीन से संबंधित सहित विभिन्न व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने सभी मामलों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक जांच कर पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जन समाधान दिवस प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद, विश्वास एवं जवाबदेही को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े तथा उन्हें सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular