Homeक्राइमरथ मेला सहित अन्य जगहों में हुई चोरी का पाकुड़ पुलिस ने...

रथ मेला सहित अन्य जगहों में हुई चोरी का पाकुड़ पुलिस ने किया खुलासा

पाकुड़ : बीते बुधवार को रात्रि में नगर थाना के सामने हाटपाड़ा स्थित रथ मेला मैदान में कुल 05 दुकानों में चोरी की घटना घटित हुई थी, जिसमें से एक बर्तन के दुकान से कांसा का बर्तन को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में शैलेन्द्र साव द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर पाकुड नगर थाना कांड सं0-117/2026, दिनांक-28.05.2026, धारा-305(a)/331(2) भा0न्या0सं0 के अन्तर्गत दर्ज किया गया था जिला में हो रहे चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाने एवं कांड के अनुसंधान /उद्भेदन हेतु अनुदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल (SIT) का गठन किया गया।

उक्त विशेष छापामारी दल (SIT) द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छापेमारी कर उक्त घटना में संलिप्त 03 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया जिसमे बजीर शेख, पिता-लुकमान शेख सा0-नलपोखर, थाना-पाकुड नगर, हाजीबुल शेख, पिता शामेद शेख, सा0-बेलपोखर, थाना-पाकुड नगर, रोनी शेख, पिता-बदरूल शेख, सा0-मौलाना चौक पम्प हाउस के पीछे, थाना-पाकुड़ नगर का रहने वाला बताया गया एवं गिरफ्तार तीनों अपराधकर्मी के निशानदेही पर कांड में चोरी हुए 07 पीस कांसा का थाली (बर्तन) को बरामद किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

इस बात की जानकारी शनिवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता में बताया गया। अनुदीप सिंह ने बताया की बजीर शेख एवं रोनी शेख पहले से भी कई मामलों में आरोपी रह चूका है एवं हाल ही में जेल से निकला था। छापामारी टीम/SIT में शामिल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़, पु0नि0 अनिल कुमार गुप्ता, पु0नि0-सह थाना प्रभारी, नगर थाना, पु0अ0नि0 सन्नी सुप्रभात नगर थाना, पु0अ0नि0 मिथुन रजक नगर थाना, पु0अ0नि0 विकर्ण कुमार नगर थाना, पु0अ0नि0 अनन्त साहा नगर थाना, पु0अ0नि0 सुबल कुमार डे , नगर थाना, पु0अ0नि0 अभिषेक कुमार , नगर थाना, पु0अ0नि0 सुकदेव साहा तकनीकी शाखा, पाकुड एवं तकनीकी शाखा टीम सहित पाकुड नगर थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular