Homeक्राइम12 घंटे के अंदर किया गया चोरी की घटना का उद्दभेदन

12 घंटे के अंदर किया गया चोरी की घटना का उद्दभेदन

पाकुड़ : बीते 03. जून को अपराह्न 1.55 बजे जिले के महेशपुर थानान्तर्गत, ग्राम–दमदमा स्थित एक घर में चोरी की घटना घटित होने की सूचना पाकुड़ पुलिस को प्राप्त हुई थी। मामले को लेकर महेशपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिस कांड का उद्दभेदन हेतु अनुदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर के नेतृत्व में एक SIT / छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा घटना की सत्यापन एवं जांच के क्रम में अलाउद्दीन शेख, पिता-लालचंद शेख, ग्राम- बालीआरा, थाना-मुरारोई, जिला – बीरभूम पश्चिम बंगाल को महेशपुर से ही पकड़ा लिया गया एवं उसकी तलाशी लेने पर उनके पास से नगद 4,000/-रूपया बरामद हुआ।

अभियुक्त के निशानदेही पर ग्राम – कांसादिग्धी के पुलिया के नीचे छिपाये गये चोरी का एक मोबाईल, चाँदी का बाला, टीका एवं नगद 12,500 /- रूपया बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्व में भी चोरी की कई घटनाओं में इनकी संलिप्ता रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने हेतु अग्रतर कार्रवाई हेतु पाकुड़ पुलिस के द्वारा की गई। छापेमारी दल में विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर, मदन शर्मा, पुलिस निरीक्षक प्रभाग महेशपुर, पु०अ०नि० रवि शर्मा, थाना प्रभारी महेशपुर, पु०अ०नि० अजय कुमार महतो, महेशपुर थाना, पु0अ0नि0 जगनारायण शर्मा, महेशपुर थाना, पु0अ0नि0 अजय कुमार उपाध्याय, प्रभारी, रद्दीपुर ओ०पी०, महेशपुर थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular