पाकुड़ : झारखंड सरकार ने नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 80 से अधिक प्रचार वाहनों को रवाना किया। 26 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत राज्यभर में रैली, नुक्कड़ नाटक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी के तहत मंगलवार को सुबह 09:00 बजे पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को सूचना प्राप्त हुई कि पाकुड़ जिला के नगर थानान्तर्गत कालिकापुर स्थित बंद पड़े बीड़ी फैक्ट्री के पीछे तालाब के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर ) की खरीद-बिक्री की जा रही है।

प्राप्त सूचना के त्वरित सत्यापन एवं संलिप्त व्यक्तियों के गिरफ्तारी हेतु अनुदीप सिंह पुलिस अधीक्षक द्वारा कुमार गौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व मे छापेमारी दल का गठन किया गया। उक्त गठित छापेमारी दल द्वारा दण्डाधिकारी के साथ कालिकापुर स्थित बंद पड़े बीड़ी फैक्ट्री के पीछे तालाब के पास पहुँचने पर पाया गया कि कुछ लोग वहां बैठ कर सिगरेट, बीड़ी आदि का नशा कर रहे थे। पुलिस को आते देखकर वहाँ उपस्थित लोग इधर-उधर भागने लगे। गठित छापेमारी दल द्वारा अवैध रूप से ब्राउन शुगर के पुड़िया की बिक्री कर रहे एक व्यक्ति रमजान शेख जिसकी उम्र 37 वर्ष, पिता नौसाद शेख, ग्राम सेकपुर थाना-शमशेरगंज, जिला-मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) को पकड़कर उसकी विधिवत् तलाशी लेने पर उसके पास स्थित दो सिगरेट के डिब्बे में सिल्बर फॉयल में लपेट कर रखा हुआ कुल-29 पुड़िया ब्राउन शुगर (6.37 ग्राम) तथा 2100/- रुपये बरामद किया गया। इस संबंध मे नगर थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्यवाही की गई।

छापामारी टीम / SIT में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी में अनिल कुमार गुप्ता, पु०नि० सह नगर थाना प्रभारी, पु0अ0नि0 सन्नी सुप्रभात, नगर थाना, स०अ०नि सौकत अली अंसारी, नगर थाना, हव० रिंकू यादव, नगर थाना सशस्त्र बल, आ0-116 रमेश मुर्मू, नगर थाना सशस्त्र बल, आ0-188 संजय कुमार पाल, नगर थाना सशस्त्र बल, आ0-365 सच्चिानंद यादव, नगर थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

