पाकुड़ : पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत आज रविवार को पाकुड़ नगर परिषद की वार्ड पार्षद निभा देवी ने अपने वार्ड के अंतर्गत पल्स पोलियो बूथ क्रमशः कैलाशनगर एवं रेलवे कॉलोनी मोड़,बागतीपाड़ा पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर की गई। वार्ड स्तरीय कार्यक्रम में गणमान्य लोगों ने भी पोलियो वैक्सीन ड्रॉप पिलाई। वार्ड परिषद निभा देवी ने कहा कि पल्स पोलियो की दो बूंद बच्चों के भविष्य के लिए है, जो उन्हें पोलियो होने से बचाती है।

लंबे वर्षों के प्रयासों के बाद जन जागरूकता आई है और अब ऐसी जागरूकता आए कि भारतवर्ष नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक बालक भी पल्स पोलियो की दो बूंद से वंचित न रहे, जिससे वे पोलियो के शिकार ना हो।इसी दिशा में सरकार और सामाजिक संस्थाएं काम कर रही है। पल्स पोलियो अभियान भारत में भारत सरकार का बहुत महत्वपूर्ण प्रयास है इसे देश से मुक्त कराना है। कमेटि हेल्थ ऑफिसर ममता जायसवाल ने बताया कि वार्ड नंबर 11 में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत आज वार्ड पार्षद नगर परिषद पाकुड़ श्रीमती निभा देवी द्वारा किया गया।0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी।आज 8 से 5 बजे तक बच्चों को पोलियो बूथ पर पोलियो को खुराक पिलाई पिलाएगी।इसके लिए वार्ड में पांच बूथ बनाए गए हैं। बूथ पर रतन पासवान, सुषमा देवी, राजेश साहा आदि मौजूद थे।

