Homeप्रदेशझारखण्डशाहिद पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार की 13 वीं पुण्यतिथि मनाया गया

शाहिद पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार की 13 वीं पुण्यतिथि मनाया गया

पाकुड़ : सन 2013 में पाकुड़ के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दुमका पाकुड़ रोड में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे जिसकी पुण्यतिथि आज जिला मुख्यालय के सामने शहीद अमरजीत बलिहार पार्क एवं इमली गाछ स्थित अमरजीत बलिहार चौक में पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह, डीडीसी अरविंद कुमार लाल सहित अन्य ने माला पहनाकर एवं शहीद अन्य सिपाहियों के परिवारों को शाल देकर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक के साथ शहीद हुए चालक आरक्षी अशोक कुमार श्रीवास्तव , आरक्षी संतोष कुमार मंडल , आरक्षी चन्दन कुमार थापा , आरक्षी राजीव कुमार शर्मा , आरक्षी मनोज कुमार हेम्ब्रम पुलिसकर्मियों के प्रतिमा की स्थापना आज तक नहीं होने के सवाल पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डीसी मैडम नहीं है, और हम अभी नए है, इस मामले पर अवश्य पहल की जाएगी।

इस अवसर पर उप-विकास आयुक्त, पाकुड़/उपसमाहर्ता, पाकुड़ पुलिस उपाधीक्षक (मु0), पाकुड़/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular