रांची : राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 14 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बीएलओ – बीएलए 2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव पाठशाला के दौरान संबंधित बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में शामिल एब्सेंट (अनुपस्थित), शिफ्टेड (स्थानांतरित), डेथ (मृत) एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, बीएलए, बीएलओ तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य स्टेकहोल्डर्स से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर आयोजित चुनाव पाठशाला में अवश्य भाग लें और मतदाता सूची के सत्यापन में सहयोग करें।
[wps_visitor_counter]

