Homeप्रदेशझारखण्डकांग्रेस ने मनाई गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, महापुरुषों के...

कांग्रेस ने मनाई गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, महापुरुषों के आदर्शों को किया याद

पाकुड़ : जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों और विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद 11:45 बजे जिला कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद बकुल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, पूर्व प्रदेश सचिव समीनुल इस्लाम, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, नगर अध्यक्ष कृष्णा यादव, मिर्जहान विश्वास, रामविलास महतो, मोतीउर रहमान, मिथुन मरांडी, परवेज आलम, अब्दुल मुतालिब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular