पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बदहाल स्थिति से जूझ रही पाकुड़–धुलियान सड़क की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड सरकार की ओर से सड़क मरम्मत योजना के लिए आवंटन राशि की स्वीकृति मिल चुकी है। ऐसे में जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस संबंध में पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक माननीय निसात आलम के अथक प्रयास और पहल से इस महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत योजना को स्वीकृति मिली है। पाकुड़–धुलियान सड़क क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आम नागरिकों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सड़क की बदहाल स्थिति से राहत मिलेगी। विधायक निसात आलम की पहल को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सड़क मरम्मत योजना की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उन्हें बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।
[wps_visitor_counter]

