Homeप्रदेशझारखण्डमालीपाड़ा पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-N, तीन लोग गंभीर रूप...

मालीपाड़ा पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-N, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

देर रात करीब 11:30 बजे हुआ हादसा, वाहन के उड़े परखच्चे; तीनों घायल साहिबगंज जिले के कोटालपोखर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं

पाकुड़ : जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा पुल के समीप एक स्कॉर्पियो-N अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। इस भीषण हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो-N (नंबर JH 16J 0777) में कुल तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों साहिबगंज जिले के कोटालपोखर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वाहन मालीपाड़ा पुल के पास पहुंचा, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो पुल से नीचे जा गिरी। हादसा इतना जोरदार था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल तीनों लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। Iइस दुर्घटना ने एक बार फिर मालीपाड़ा पुल के आसपास सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular