Homeप्रदेशझारखण्डजिला के सभी सरकारी या गैर सरकारी स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

जिला के सभी सरकारी या गैर सरकारी स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, स्कूल वाहनों के सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें : जिला परिवहन विभाग, पाकुड़

पाकुड़ : उपायुक्त, पाकुड़ के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी, पाकुड़ के निर्देश पर दिनांक 27-11-2026 को जिला अंतर्गत संचालित गैर-सरकारी विद्यालयों के स्कूली वाहनों का पुनः भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना, सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यालय प्रबंधन को जागरूक करना तथा परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित स्कूल बस सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराना था।

निरीक्षण के दौरान DAV PUBLIC SCHOOL, पाकुड़ के विद्यालय के स्कूल वाहनों की भौतिक जांच की गई। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि सभी स्कूल वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूरी तरह दुरुस्त रखें तथा परिवहन विभाग एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें। जांच के क्रम में बहुत ऐसे वाहनों का कागजातों का अभाव पाया गया l

जिसको लेकर मोटर यान निरीक्षक पाकुड़ के द्वारा वहां से संबंधित कागजातों को 2 दिन के अंदर दुरुस्त करने, तथा संबंधित वाहन का कागजात दुरुस्त होने के पश्चात बच्चों का आवागमन घर से स्कूल करने हेतु वाहन को उपयोग करने को निर्देश दिया गया, निरीक्षण के क्रम में विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे स्कूली बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहें। साथ ही सभी निजी विद्यालयों को निर्देशित किया गया कि यदि किसी वाहन में किसी प्रकार की कमी या त्रुटि पाई जाती है तो उसका सुधार कर एक सप्ताह के भीतर पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।

विद्यालय प्रबंधन ने निरीक्षण दल को अवगत कराया कि उनके द्वारा स्कूल वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। यदि अनजाने में कोई कमी रह गई हो तो उसे भी एक सप्ताह के भीतर दूर कर सभी आवश्यक मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मोटरयान निरीक्षक श्री अमित कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री रितेश कुमार सिंह, सड़क यांत्रिक विश्लेषक श्री मोहम्मद अजहद अंसारी, संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला परिवहन विभाग ने सभी विद्यालय संचालकों से पुनः अपील की है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक स्कूल वाहन का नियमित निरीक्षण, रखरखाव एवं सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे बच्चों की सुरक्षित एवं निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular