पाकुड़ : राज्य में पूर्ण रूपेण बालू का उठाव, भंडारण एवं अवैध बिक्री पर प्रतिबंधित है। सबसे बड़ी बात NGT लागू होने के बावजूद स्थानीय माफियाओं को दबंगई खुलेआम जारी है। सरकारी तंत्र एवं संबंधित विभाग , स्थानीय थाना सब खामोश। आखिर सवाल क्या कारण है जो जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। इसका ताजा उदाहरण हाल के दिनों में पूर्व विधायक ने खुद एक ट्रक को रोका जिसमें अवैध तरीके से बालू लदा हुआ था, इस वाहन में कोई चालान तक नहीं था। यह एक सवाल जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग पर खड़ा हो रही है कि कानून लागू होने के बावजूद यह हाल क्यों ?

शहर के मुख्य सड़क पर अवैध भंडारण एवं बिक्री
आपको बता दे कि शहर के मुख्य सड़क, गोकुलपुर के पास बाजार समिति के सामने एक सीमेंट छड़ की दुकान के सामने अवैध बालू का भंडारण एवं बिक्री किया जा रहा है जहां से जिले के आला अधिकारियों का रोजाना आना जाना रहता है। दरअसल यह लोग करते क्या है, यह लोग खुलेआम भंडारण कर रखा है, अगर जांच में अधिकारी आयेंगे तो यह लोग कह देता है कि हमारा थोड़ी दूर पर मकान का निर्माण हो रहा है उसी के लिए बालू रखा गया है। लेकिन दुकान पर दिया गया नंबर पर जब पत्रकार के द्वारा बालू खरीदने की बात कही गई तो उनके द्वारा कहा गया कि बालू मिल जायेगा, दुकान आकर बात करें।

कई जगहों पर बालू का भंडारण
इसी प्रकार जिलेभर में कई निर्माणाधीन मकानों के आस पास जिले बालू माफिया अपना सैफ ज़ोन मानते है बालू का अवैध स्टॉक किया गया है। अगर लोगो की माने तो बालू गड़िया रात में आते है। इस बात की जानकारी जब संबंधित विभाग को दी जाती है तो जांच कर कार्यवाही की बात कही जाती है जो होती ही नहीं है।


