पाकुड़ ब्रेकिंग : एक और जहां जनगणना एवं एसआईआर का कार्य को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है वही रविवार को सदर प्रखंड अंतर्गत नवरौतमपुर पंचायत के रामचंद्रपुर पहाड़िया टोला में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे कैफे संचालक हेमंत कुमार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि इनके द्वारा विगत कुछ महीनों से हजारों की संख्या में जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया जिसपर इनके द्वारा ग्रामीणों से एक प्रमाण पत्र पर 2000 से 10000 तक वसूला गया है। ग्रामीणों को फर्जीवाड़ा के संबंध में तब पता चला जब आधार सेंटर में बताया गया कि यह प्रमाण पत्र फर्जी है। इसी को लेकर कई और बनाने की लालच देकर ग्रामीणों के द्वारा हेमंत कुमार को बुला लिया।

मामले की सूचना सदर अंचाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया को दी गई, जिससे मौके पर पहुंच कर खुद अंचलाधिकारी जांच कर मुफ्फसिल थाना को सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने पैसे की मांग को लेकर पुलिस को रोकने का कार्य भी किया लेकिन समझाने बुझाने के बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। मामले को लेकर ग्रामीणों ने थाना में लिखित शिकायत देकर पैसे वापस करवाने की गुहार लगाई है।

मामले को लेकर जब हेमंत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो खदान पाड़ा का रहने वाला है, उनका मुख्य आवास हिरणपुर प्रखंड के बक्सिसा में है, वो तलवाड़ांगा में एक कैफे चलाता है, जहां ऑनलाइन कार्य किया जाता है। उन्होंने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले पर कहा कि कोई दीपक नाम का लड़का है जो गोड्डा का रहने वाला है, वो जन्म प्रमाण पत्र बनाकर देता है, उन्हें पता तक नहीं था कि यह सभी फर्जी है। वही मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि अंचलाधिकारी के सूचना पर उक्त युवक को हिरासत में ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।

