Homeक्राइममहज 48 घंटे में पाकुड़ पुलिस ने अज्ञात हत्याकांड का किया खुलासा

महज 48 घंटे में पाकुड़ पुलिस ने अज्ञात हत्याकांड का किया खुलासा

पाकुड़ : पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह के नेतृत्व में लगातार कई मामलों का खुलासा किया जा रहा है, पाकुड़ अनुमंडल के नए पुलिस पदाधिकारी गौरव कुमार की तत्परता रंग ला रही है। रविवार को पुलिस कप्तान ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सिमलोंग थाना क्षेत्र में बीते 28 तारीख को ग्राम चटकम के जंगल में एक मृत व्यक्ति का शव पुलिस को प्राप्त हुआ था, जिसके तहत सिमलोंग थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एवं पाकुड़ एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष दल का गठन किया था। मामले को लेकर लगातार पुलिस अनुसंधान कर रही थी एवं उक्त शव जिसकी पहचान सुनील पहाड़िया, उम्र 35 वर्ष गोड्डा जिला के थाना सुंदरपहाड़ी के तहत राजाभीटा के रूप में हुई है।

महज 48 घंटे में हत्याकांड में शामिल अपराधकर्मी चटकम का रहने वाला जलिया पहाड़िया एवं धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया। अनुदीप सिंह ने बताया कि कांड में उपयोग किए पत्थर को भी बरामद कर लिया गया है। इस छापेमारी में एसडीपीओ पाकुड़ कुमार गौरव, पुलिस निरीक्षक बाबूराम भगत, सिमलोंग थाना प्रभारी बलवंत दुबे, पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप बाश्की, मुन्ना प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार पाठक सहित सिमलोंग थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular