पाकुड़ अपडेट: भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर की महत्वपूर्ण बैठक, बिरसा चौक हनुमान मंदिर में जिला महामंत्री रूपेश भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुई, बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह ने जिले में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, सड़क की जर्जर अवस्था योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनिमियता टेंडर मैनेज कर राजस्व की नुकसान के खिलाफ दिनांक 09/05/26 को पाकुड़ रेलवे मैदान से एक विशाल जुलुश निकालकर पाकुड़ समाहरणालय तक जोरदार प्रर्दशन किया जायेगा और राज्य सरकार के खिलाफ जिले में ब्याप्त भ्र्ष्टाचार के विरोध में आंदोलन चलाने का निर्णय बैठक में लिया गया।

वहीं जिला महामंत्री श्री रूपेश भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आज़ादी के इतने वर्षों के बाद भी आदिम जनजाति, पहाड़िया ,आदिवासी को झरने का पानी पीने को मजबूर है, न गाँव तक जाने के लिए पक्की सड़क, न स्वास्थ्य सुविधा है, आज भी लोग मरीज को खाट के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है, बिजली बिल में लगातार राज्य सरकार बढ़ोतरी कर आम जनता के ऊपर बोझ डालने का काम कर रही है, इन सभी समस्या को लेकर जोरदार आंदोलन कर राज्य सरकार को आईना दिखाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर करेंगे।

इस बैठक में पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, लिट्टीपाड़ा के पूर्व प्रतयाशी बाबुधन मुर्मू , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, जिला मंत्री दिलीप सिंह, जिला कार्यालय मंत्री सुशील साह, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज साह, जीतू सिंह, रतन भगत ,बासु मंडल, सपन दुबे, मनीष दुबे, दुलाल सिंह, ओम साह ,महिला मोर्चा प्राची चौधरी, पूनम देवी, क्रांति शर्मा ,निधि गुप्ता ,मधु देवी, सानतोना साह,आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
