Homeप्रदेशझारखण्डरक्तदान से बची मरांगमई मुर्मू की जान, संस्था सदस्य ने निभाई मानवता...

रक्तदान से बची मरांगमई मुर्मू की जान, संस्था सदस्य ने निभाई मानवता की मिसाल

पाकुड़ अपडेट : सत्य सनातन संस्था के सक्रिय सदस्य एवं शहर निवासी राहुल चौरसिया ने बुधवार को रक्तदान कर प्रखंड के घागरजानी ग्राम निवासी मरांगमई मुर्मू की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। इस मानवीय कार्य से क्षेत्र में सराहना का माहौल है। संस्था के अध्यक्ष रंजीत चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि घागरजानी ग्राम के मरांगमई मुर्मू की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में भर्ती कराया गया।

जांच के दौरान चिकित्सकों ने तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी।इसके बाद उक्त ग्राम के ही शंभूनाथ मंडल द्वारा संस्था के सदस्यों से संपर्क किया गया। संस्था द्वारा संचालित व्हाट्सएप समूह में रक्त की आवश्यकता का संदेश साझा किया गया। सूचना मिलते ही संस्था के सक्रिय सदस्य राहुल चौरसिया रक्तदान के लिए तुरंत तैयार हो गए और पुराना अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।रक्तदाता राहुल चौरसिया ने कहा कि आज के समय में लोग रक्तदान करने से हिचकते हैं, जबकि यह न केवल दूसरों के जीवन को बचाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।रक्त मिलने के बाद शंभूनाथ मंडल ने संस्था के सदस्यों एवं रक्तदाता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रक्त अधिकोष में कार्यरत नवीन कुमार भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular