Homeप्रदेशझारखण्डडी.पी.एस पाकुड़ का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शत-प्रतिशत सफलता के साथ...

डी.पी.एस पाकुड़ का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शत-प्रतिशत सफलता के साथ शानदार प्रदर्शन

पाकुड़ अपडेट : पिछले दिनों 15 तारीख को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ( सी.बी.एस.ई ) 10वीं ( माध्यमिक) कक्षा की 2025-26 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल पाकुड़ के 10वीं के छात्रों ने सर्वोच्च 93.2%अंक लाकर बाजी मारी है। डी.पी.एस के 10वीं के अरमान शेख 93. 2 % अंक लाकर प्रथम स्थान वहीं आयुष अग्रवाल और रौनक कुमार ने 91.4% तथा 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त सायन दास ( 89.8 ), श्रेयांशी गुप्ता ( 89.2 ), सूरज कुमार ( 88.2 ), शिवानी झाँ (88.2 ), मृगांको सरकार ( 87.8) अनन्या झाँ ( 86.6) अजित हांसदा ( 86.2) ने एक दूसरे को काँटे की टक्कर देते हुए प्रथम दस में अपने नाम दर्ज़ किए.डी पी एस के माध्यमिक के अन्य सभी विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के निदेशक श्री अरुणेंद्र कुमार जी ने बच्चों की सफलता पर सभी को बधाई दी। बच्चों के साथ ही साथ उन्होंने उनके गुरुजनों उनके परिजनों को भी बधाई दी और आशा व्यक्त की कि सभी बच्चे अपने परिवार, विद्यालय और जिले साथ ही अपने देश का नाम भी रोशन करेंगे ।साथ ही उन्होंने बच्चों को समझते हुए कहा कि ” परीक्षा में प्राप्त अंक ज्ञान का एक प्रारंभिक मापदंड होते हैं और आगे की पढ़ाई या करियर के अवसरों के द्वार खोलते हैं, लेकिन अगर हम गहराई से देखें, तो सफलता में असली भूमिका मेहनत की होती है। मेहनत ही वह आधार है, जिस पर हम अपने सपनों की इमारत खड़ी करते हैं। कई ऐसे उदाहरण हैं, जहाँ कम अंक पाने वाले विद्यार्थी भी अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के बल पर जीवन में बहुत बड़ी सफलता हासिल करते हैं।” डी.पी.एस पाकुड़ के प्रधानाचार्य श्री जे के शर्मा जी ने सभी छात्र-छात्राओं , उनके अभिभावकों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने माध्यमिक परीक्षा में शत -प्रतिशत सफल सभी विद्यार्थियों को बाधाई देते हुए कहा कि “आपकी शानदार सफलता पर मुझे अत्यंत हर्ष और गर्व है। यह उपलब्धि आपकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। आपने न केवल अपने माता-पिता, बल्कि विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular