पाकुड़ अपडेट : शुक्रवार देर शाम कार्मिक विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी किया गया। बेहतर सेवा और पाकुड़ को प्रगतिशील बनाने वाले सबके चहते डीसी मनीष कुमार का हुआ तबादला, उन्हें अब पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

वही मेघा भारद्वाज को पाकुड़ का नया उपायुक्त बनाया गया है। अब एक तेज तर्रार महिला उपायुक्त के हाथों लिखा जायेगा पाकुड़ का इतिहास।

वही पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी का भी हुआ तबादला, जिले को मिला नया पुलिस अधीक्षक। कोडरमा जिले में रह चुके पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह बनेंगे पाकुड़ के नए पुलिस अधीक्षक। इनके आने से इस जिले में चैलेंजेस बहुत मिलेंगे।
