Homeप्रदेशझारखण्डदर्दनाक घटना : सियारों की झुंड ने घर में घुसकर दो मासूम...

दर्दनाक घटना : सियारों की झुंड ने घर में घुसकर दो मासूम बच्चियों पर किया हमला, ढाई महीने बच्ची की है जान

पाकुड़ : जिले के सदर प्रखंड के लखीनारायणपुर गांव एक घर में अचानक सियारों का एक झुंड रात में घुस दो मासूम बच्चियों पर किया हमला । जब तक लोग समझ पाते एक ढाई वर्ष की बच्ची को सियारों कि झुंड उठाकर ले गए। घटना के बाद पूरे गांव में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार समीरुल शेख के घर में देर रात सियार घुस गया।

इस दौरान ढाई माह की बच्ची आफीफा खातून को सियार उठा ले गए जिससे उसकी जान चली गई। वहीं, घर में मौजूद चार साल की बच्ची जासमीन खातून पर भी हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के वक्त बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिससे सियारों का झुंड वहां से भाग निकला। इसके बाद घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से शव के कुछ हिस्से को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों और वन विभाग को भी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके के खेतों और आसपास के इलाकों में लंबे समय से सियारों की आवाजाही रहती है। ये जानवर अब रात में गांव के अंदर तक घुसने लगे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन सियारों के झुंड को जल्द से जल्द हटाया जाए नहीं तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है और लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई कर सियारों के बढ़ते खतरे पर अंकुश लगाने की मांग की है। मामले पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि ढाई वर्ष के बच्चे को सियार ने पूरा खा गया, बहुत ही दयनीय घटना है, बच्ची के सिर्फ सड़ बचा हुआ था वह भी कंकाल के रूप में। दूसरी बच्ची अभी ठीक है, चेहरे में खरोंच के निशान है, मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी एवं वन विभाग को दे दी गई है, पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular