Homeप्रदेशझारखण्डपाकुड़ व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन

पाकुड़ : राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय सह कार्यकारी अध्यक्ष झालसा रांची द्वारा किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद की अध्यक्षता में पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हाल में सभी न्यायिक पदाधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर शामिल हुए। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल आठ बेंचो का गठन किया गया। जिसमें 17573 वादों का निष्पादन किया गया।

साथ ही 12 करोड़ 46 लाख 82 हजार 658 रुपए का समझौता कराया गया।मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के अधिवक्ता, मेडियटर अधिवक्ता, स्थाई लोक अदालत केअध्यक्ष, विभिन्न बैंकों के अधिकारी,न्यायालय कर्मी, संबंधित विभाग के अधिकारी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स समेत वादी प्रतिवादी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular