पाकुड़ : 25 वें जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में मोहम्मद मुजाहिद अंसारी ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उनकी पहली प्राथमिकता के तौर पर जिला एवं अन्य के अंतर्गत परिचालित होने वाले सभी प्रकार के वाहनों एवं उनके वाहन स्वामी हो को नियम संगत अपने वाहनों का परिवहन करना होगा एवं सरकार द्वारा निर्धारित मोटरवाहन अधिनियम 1988 की सभी धाराओं का अनुपालन करना होगा। कार्यालय में आने वाले सभी आमजनों एवं वाहन चालको के कार्यों को सुलभ एवं सुगम बनाने का पूरा प्रयास रहेगा, ताकि कार्यालय में आने वाले सभी लोगों का कार्य को सही ढंग से किया जा सके, साथ ही ऑफिस मैनेजमेंट यथा पब्लिक का बैठने की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, पीने की पानी की व्यवस्था एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को मुहैया कराने में मेरा पहली प्राथमिकता रहेगी, साथ में यह भी प्रयास रहेगा की कार्यालय में कम लोगों का आवागमन हो क्योंकि सभी कार्य ऑनलाइन है। सड़क पर परिवहन होने वाले सभी प्रकार के व्यावसायिक एवं छोटे वाहनों मैं ओवरलोड एवं अन्य का परिवहन ना हो यह मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। सरकार एवं वरीय पदाधिकारी के द्वारा प्राप्त होने वाले सभी प्रकार के निर्देश को ससमय संपादन करना भी हमारी प्रथम दायित्व होगा।
[wps_visitor_counter]

