Homeप्रदेशझारखण्डरांची के रिम्स में मरीज ने किया आत्महत्या

रांची के रिम्स में मरीज ने किया आत्महत्या

राँची : झारखण्ड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एक आत्महत्या की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, रिम्स के मनोरोग विभाग में इलाज के लिए भर्ती एक मरीज, विवेक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। विवेक कुमार नशे की लत से ग्रसित था और उसे इसी समस्या के उपचार के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular