रांची संवाददाता: इन दिनों धनबाद फिर से सुर्खियों में है, सोशल मीडिया में जमकर प्रिंस खान का एक वीडियो वायरल हो रही है, वैसे तहलका न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रही है। दरअसल भगोड़े मोस्ट वांटेड अपराधी प्रिंस खान ने एक विवादित वीडियो जारी किया जिसमें धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को धमकी दी गई है। मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने लिखा-झारखंड के इतिहास में बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति सामने आई है।

इस वीडियो ने प्रशासनिक तंत्र और माफिया गठजोड़ को लेकर कई गंभीर आरोपों को सार्वजनिक बहस का विषय बना दिया है। यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति के बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।उन्होंने सीएम से पूछा है कि क्या राज्य का प्रशासनिक तंत्र माफिया के प्रभाव में काम कर रहा है।

उन्होंने लिखा कि वीडियो में धनबाद के एसएसपी पर लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर है। गरीब और कमजोर लोगों को निशाना बनाकर उनकी जमीन पर कब्जे का प्रयास, माइनिंग माफिया व अफसरों के बीच गठजोड़ की आशंका, भय व दबाव बनाने के लिए वर्दी व सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल करने जैसे आरोप एसएसपी पर लगाए गए हैं जो बेहद गंभीर विषय है।
