देवघर : सारठ विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सकलपुर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ स्कूली बच्चे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही हम इसकी पुष्टि कर रहे है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इसे लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि घटना के समय विद्यालय के शिक्षक और अन्य जिम्मेदार कर्मी कहाँ थे तथा विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने की व्यवस्था कैसी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वीडियो वास्तविक है, तो यह शिक्षा संस्थान की मर्यादा और अनुशासन से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने शिक्षा विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले विद्यालयों में बच्चों को अनुशासन, सम्मान और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है। ऐसे में वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर तथ्य सामने लाना आवश्यक है, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
[wps_visitor_counter]

