Homeप्रदेशझारखण्डहजारीबाग में घटित पत्रकारों के साथ मारपीट के खिलाफ पत्रकारों ने लगाया...

हजारीबाग में घटित पत्रकारों के साथ मारपीट के खिलाफ पत्रकारों ने लगाया काला बिल्ला

महामहिम राज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा गया ज्ञापांक

पाकुड़ अपडेट : पिछले दिनों राज्य के हजारीबाग जिले में दो पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में पाकुड़ के पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। पत्रकार मुकेश जायसवाल की अगुआई में पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया एवं राज्य के राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापांक सौंपा। ज्ञात हो बीते 28 अप्रैल को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से सवाल पूछने पर उनके समर्थकों के द्वारा दो पत्रकारों को बुरी तरीके से मारा गया था, जिससे दोनों घायल हो गया था।

पत्रकारों ने ज्ञापांक के माध्यम से महामहिम राज्यपाल से इस मामले पर पहल करने का आग्रह किया। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने कहा कि राज्य में लगातार पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। उन्होंने सरकार से इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद, पत्रकार समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त मेघा भारद्वाज से मिलकर उन्हें राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान पत्रकार जयदेव कुमार, बलराम ठाकुर, प्रीतम सिंह यादव, सुदीप त्रिवेदी, राजेश पांडे, नंदलाल तुरी, तारक भगत, सतनाम सिंह, मकसूद आलम, अराफात, ममता जायसवाल, कंजरुल शेख, बजरंग पंडित, रवि शंकर, पिंटू मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular