Homeक्राइमकलयुगी बेटे ने अपनी मां की कर दी हत्या, आरोपी को पुलिस...

कलयुगी बेटे ने अपनी मां की कर दी हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पाकुड़ अपडेट : पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम – सोनाजोडी (सोसो टोला) निवासी चरण हेम्ब्रम के द्वारा अपनी माँ धुनी हेम्ब्रम की पत्थर से कूच कर हत्या कर दिया गया। प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए चरण हेम्ब्रम पिता स्व० पाण्डा हेम्ब्रम सा० – सोनाजोडी, सोसो टोला थाना- पाकुड नगर जिला – पाकुड को गिरफ्तार किया गया एवं चरण हेम्ब्रम के निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया पत्थर को बरामद भी किया गया। इस संबंध में चान्द हेम्ब्रम के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर पाकुड नगर थाना कांड सं0- 85 / 2026, दिनांक- 23.04.2026, धारा – 103 (1) BNS के अन्तर्गत दर्ज किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। छापामारी टीम /SIT में शामिल पुलिस में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, नगर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक सुबल कुमार दे, नगर थाना एवं सशस्त्र बल शामिल थे। घटना की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी एन आजाद ने प्रेस वार्ता कर बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular