पाकुड़ : विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 दिसंबर 2026 के अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ में आयोजित शपथ समारोह में मुख्य रूप से जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर सुरेंद्र कुमार मिश्रा जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉक्टर एस के झा, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा ,मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मिमी खातून सभी ए एन एम, जी एन एम एवं सहिया ने भाग लिया शपथ समारोह कार्यक्रम में सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने तंबाकू छोड़ने एवं तंबाकू की आदतों से दूसरों को बचाने हेतु समुदाय को जागरूक करने तथा तंबाकू एवं धूम्रपान से होने वाली कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी देने और बीमारी से ग्रसित लोगों को अस्पताल में लाकर उनका इलाज कराने हेतु स्वास्थ्य कर्मियों ने शपथ लिया !

खासकर युवा में तंबाकू एवं धूम्रपान बड़ी तेजी से बढ़ रहा है जिनका भविष्य अंधेरे में दिखाई देता है उनको बचाने हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके और समय-समय पर उनकी काउंसलिंग और प्रशासनिक तरीके से नशा से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया जाएगा ! सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जीवन अनमोल है इसे बचाकर रखना है स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास करता है ! अगर तन बीमार हो जाए तो मन भी काम नहीं करता है, आज के समाज में तंबाकू खाना, सिगरेट पीना एक फैशन सा हो गया है जो धीरे-धीरे व्यक्ति की जिंदगी बर्बाद कर देता है, उसका जीवन नर्क से भी बत्तर हो जाता है क्योंकि कैंसर होने के बाद बहुत ही कम लोगों का इलाज के दौरान जान बचाई जा सकती है, यदि आदमी गरीब है तो उसका इलाज भी इतना महंगा है कि वह कर नहीं सकता ! वह तड़प तड़प कर कैंसर से मर जाता है इसलिए कैंसर पीड़ित लोगों से सीखने की जरूरत है कि उसकी बुरी आदतों के कारण आज वह कैंसर से ग्रसित है इसलिए तंबाकू और सिगरेट की आदतों से दूर रहें ताकि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी नहीं हो !

व्यक्ति ही नहीं उसका पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है इसलिए जिंदगी चुने तंबाकू नहीं इसी संदेश के साथ प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया गया डॉक्टर एस के झा जिला आर सी एच पदाधिकारी पाकुड़ के द्वारा बताया गया कि आज समाज के लोगों में सिगरेट,बीड़ी ,तंबाकू जैसे अन्य कई नशा लगातार फैल रहा है दुकानों में भी आसानी से बिक रहा है जिससे लोग उपयोग करके कैंसर की ओर अपने आप को धकेल रहे हैं आज देखा जाए तो कैंसर के कैटेगरी में ओरल कैंसर सबसे ज्यादा दिखाई पड़ता है जिससे मानव का मुँह एवं चेहरा ही खराब हो जाता है इसका इलाज बहुत ही महंगा एवं कठिनाई पूर्ण होता है इसलिए सभी परिवार से यह अनुरोध किया जाता है कि वह अपने बच्चों युवाओं को नशाखोरी , धूम्रपान और तंबाकू से दूर रखने हेतु भरसक प्रयास करें ताकि नशे के सेवन से बीमारी ना हो हम में हैं दम तंबाकू को ना कहे हम इसी स्लोगन के साथ अपना विल पावर मजबूत रखना है तंबाकू के सेवन से दूर रहना है।

