Homeबड़ी खबरेलापता : हवा में ही चार्टर एंबुलेंस हुआ गायब, 5 लोग थे...

लापता : हवा में ही चार्टर एंबुलेंस हुआ गायब, 5 लोग थे सवार

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक निजी चार्टर एंबुलेंस अचानक लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार, विमान ने शाम करीब 7:00 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और रात 8:30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचना निर्धारित था।बताया जा रहा है कि एंबुलेंस विमान में मरीज और मेडिकल टीम समेत कुल पांच लोग सवार थे। उड़ान के कुछ समय बाद मौसम खराब हो गया, जिसके बाद एटीसी से संपर्क टूट गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार विमान की आखिरी लोकेशन लातेहार और पलामू के बीच जंगल क्षेत्र के ऊपर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर हैं। संभावित क्षेत्र में खोज और राहत अभियान तेज कर दिया गया है। अभी तक आधिकारिक रूप से किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की प्रतिक्रियाइस

दर्दनाक खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। पांच जिंदगियां दांव पर हैं। मैंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई और हर संभव संसाधन लगाने का निर्देश दिया है। हमारी प्राथमिकता सभी यात्रियों की सुरक्षित बरामदगी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित हों और जल्द से जल्द राहत व बचाव कार्य सफल हो। राज्य सरकार पूरी गंभीरता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular