पाकुड़ अपडेट : झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 18 से 19 अप्रैल तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चंदनक्यारी (बोकारो) में दो दिवसीय 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 26 सदस्यीय टीम ने भाग लिया।

खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक (2 स्वर्ण, 5 रजत एवं 3 कांस्य) जीतकर जिले का नाम पूरे राज्य में गौरवान्वित किया। पदक विजेताओं का विवरणमहिला वर्गप्रेम शिला हसदा – हाई जंप – स्वर्ण पदकसुनीता मरांडी – हाई जंप – रजत पदकरिले एवं मिक्स स्पर्धाएं4×100 मीटर रिले – रजत पदक(अंकित राय, सोनाली टुडू, सरस्वती टुडू, एविन जूली मुर्मू)मिक्स 4×100 मीटर रिले – कांस्य पदक(अंकित राय, सोनाली टुडू, नजमी शेख, थॉमसन हेंब्रम)मिक्स 4×400 मीटर रिले – स्वर्ण पदक(सुहागिन हसदा, मंटू ठाकुर, सोनाली टुडू, आनंद शेख)4×400 मीटर रिले – रजत पदक(सुहागिन हसदा, सोनाली टुडू, सरस्वती टुडू, एंजोली मुर्मू)अन्य स्पर्धाएंअंकित राय – जैवलिन थ्रो – रजत पदकअंकित राय – हैमर थ्रो – रजत पदकपुरुष वर्गथॉमसन हेंब्रम – हाई जंप – रजत पदकराम मोहन साहनी – लॉन्ग जंप – कांस्य पदक ।

खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सांसद राजमहल लोकसभा विजय हसदा, उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा (उर्फ बल्टी जी), सचिव रणवीर सिंह, खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ,नगर पालिका अध्यक्ष साबरी पाल, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धतेंदु शेखर गांगुली, सुजीत विद्यार्थी सहित अन्य पदाधिकारियों जयदेव कुमार, कुंदन कुमार, पंकज अग्रवाल, प्रवीण कुमार एवं विवेक कुमार ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक अक्षय बाबरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
