पाकुड़ : रविवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत तसर विभाग के कैंपस में राष्ट्रीय जनता दल का सम्मान समारोह आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित कृषि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लाल मरांडी को पाकुड़ जिला के पार्टी अध्यक्ष महाबीर मरैया के द्वारा फूल माला पहनकर बधाई एवं शुभकामना दिया गया। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभी नव चयनित पंचायत अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष के द्वारा बधाई एवं शुभकामना दिया गया। साथ ही नवनिर्वाचित कृषि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लाल मरांडी को सभी 6 प्रखंड में घूम-घूम कर आम जनमानस, किसान कृषि भाइयों को मूलभूत सुविधा दिलवाने, सरकार द्वारा किसानों के लिए जो चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ एवं निकटवर्ती समय में जो खेती-बाड़ी का सीजन आ रहा है, समय पर बीज का वितरण और कृषि से संबंधित सुविधा दिलवाने की बात कही गई।

जिला अध्यक्ष के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया साथ ही संगठन को बढ़ाने एवं सभी बूथ स्तर पर बूथ कमेटी मजबूत करने को लेकर लगातार कार्यक्रम करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम समाप्ति से पहले जिला अध्यक्ष ने कहा हर संभव जल, बिजली , अस्पताल के विषयों पर जनता को दिक्कत ना हो इसके लिए लगातार राष्ट्रीय जनता दल मेहनत कर रही है, एवं जरूरत पड़ने पर लड़ाई भी लड़ेगी। हक और अधिकार के लिए समाज में अंतिम से अंतिम व्यक्ति को सरकार द्वारा प्रदत लाभ को पहुंचाया जाएगा।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष महावीर मढैया के साथ जिला सचिव हजरत शेख, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मनोज बढ़िया, नवनिर्वाचित कृषि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लाल मरांडी, आम्रपाली के प्रखंड अध्यक्ष विनोद ठाकुर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
