Homeप्रदेशझारखण्डनगर परिषद में टेंडर घोटाले की आशंका से मचा बवाल! भ्रष्टाचार के...

नगर परिषद में टेंडर घोटाले की आशंका से मचा बवाल! भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली कांग्रेस जिला महासचिव के परिवार को धमकी देने का आरोप

पाकुड़: नगर परिषद में कथित टेंडर मैनेजिंग और संभावित भ्रष्टाचार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव एवं पूर्व वार्ड पार्षद मोनीता कुमारी ने उपायुक्त को लिखित शिकायत देकर नगर परिषद के टेंडरों, विकास योजनाओं और वित्तीय कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मोनीता कुमारी ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद में करोड़ों रुपये की योजनाओं में पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इन मामलों को सार्वजनिक रूप से उठाया और जांच की मांग की, तब उनके पिता भीम सिंह, जो वर्तमान में वार्ड पार्षद हैं, को कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाने और परिवार को प्रताड़ित करने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा, “अगर भ्रष्टाचार नहीं हुआ है तो जांच से डर क्यों ? जनता के पैसों का हिसाब देना होगा। लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं है और न ही किसी को डराकर चुप कराया जा सकता है।” मोनीता कुमारी ने आरोप लगाया कि नगर परिषद में व्याप्त कथित अनियमितताओं की आवाज दबाने के लिए दबाव की राजनीति की जा रही है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले के सामने आने के बाद पाकुड़ की राजनीति गरमा गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर परिषद में सब कुछ पारदर्शी है ? अगर हां, तो फिर जांच से परहेज क्यों ? क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराने की कोशिश हो रही है ? अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। जनता जानना चाहती है कि नगर परिषद में आखिर सच क्या है और आरोपों की जांच कब होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular