Homeप्रदेशझारखण्डझारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की और से निजी होटल में पत्रकारों के साथ...

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की और से निजी होटल में पत्रकारों के साथ बैठक किया गया

पाकुड़ : मंगलवार को शहर के मुस्कान होटल के सभागार में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रभारी अरविंद ठाकुर की अगुआई में पत्रकारों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिले के कई पत्रकार शामिल हुए। बैठक में संगठन के विस्तारीकरण एवं जल्द चुनाव के माध्यम से जिला एवं प्रखंड कमिटी का गठन को लेकर चर्चा हुई। संगठन के जिला प्रभारी ने बताया कि संगठन लगातार पत्रकारों के सुरक्षा, बीमा, पेंशन सहित अन्य मामलों को लेकर प्रयासरत है।

जिला कमिटी का गठन होने के बाद रांची में एक भव्य सम्मेलन किया जायेगा। उन्होंने जिले के सभी पत्रकारों से इस संगठन में जुड़ने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारों में एकता नहीं होने के कारण जिला प्रशासन एवं सरकार हावी है। अक्सर पत्रकारों को झूठा मुकदमा में फंसाया जाता है, मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, हमेशा से सच्चाई लिखने पर पत्रकारों को दबाने का कार्य किया जाता है।

पत्रकारों पर जानलेवा हमला तक किया जाता है जिसके बाद पूरा परिवार बेघर हो जाता है। आज पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के बाद भी उनको प्रताड़ित करने से प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ती है। उन्होंने कहा कि संगठन पिछले कई वर्षों से पत्रकारों के हित में आवाज उठाते आ रही है। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकार के साथ हमेशा हर मुसीबत में साथ निभाने का कार्य करेगी। मौके पर पत्रकार मकसूद आलम, सतनाम सिंह, कजरुल शेख, बजरंग पंडित, बलराम ठाकुर, विजय कुमार, यासिर अराफात, प्रीतम सिंह यादव, अभिषेक तिवारी, सुदीप त्रिवेदी, रवि कुमार, शमशेर सहित कई पत्रकार मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular