HomeUncategorizedएचआईवी/एड्स जागरूकता को लेकर निकाली गई जनजागरूकता रैली

एचआईवी/एड्स जागरूकता को लेकर निकाली गई जनजागरूकता रैली

पाकुड़ : सिविल सर्जन, पाकुड़ के निर्देशन में गुरुवार को एचआईवी/एड्स की रोकथाम एवं बचाव को लेकर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (अर्बन पीएचसी), पाकुड़ से जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं सहियाओं ने हिस्सा लिया। रैली में DRCHO, MOIC, ICTC सदर अस्पताल की टीम, CHC पाकुड़ के स्वास्थ्य कर्मी, विभिन्न अर्बन पीएचसी के कर्मचारी एवं ग्रामीण सहिया शामिल रहीं।

इस दौरान लोगों को एचआईवी/एड्स के संक्रमण से बचाव, रोकथाम के उपाय, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों एवं सहियाओं को वृद्धजनों के स्वास्थ्य, देखभाल और उनके अधिकारों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ वृद्धजनों के स्वास्थ्य, सम्मान और बेहतर देखभाल के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular