Homeक्राइमआम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, आत्महत्या की आशंका;...

आम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, आत्महत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव में गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान वकील हेम्ब्रम (करीब 45 वर्ष), निवासी कोलाजोड़ा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपने ससुराल दुर्गापुर गांव में रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका शव गांव स्थित एक तालाब के किनारे आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने नगर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही नगर थाना के एसआई अनंत साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई अनंत साह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

Most Popular