Homeक्राइममार्च में हुई हत्या कांड के एक आरोपी को पुलिस ने भेजा...

मार्च में हुई हत्या कांड के एक आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

पाकुड़ : मार्च महीने में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तलवाडांगा में एक व्यक्ति देवराज सरकार उर्फ़ नेमुआ सरकार की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी, इस संबंध में मृतक के पत्नी लता सरकार द्वारा नगर थाना में आवेदन दिया गया था जिसके उपरांत पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा गठित विशेष छापेमारी दल के द्वारा आरोपी देनी सरकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस बात की जानकारी डीएसपी अजय आर्यन के द्वारा प्रेस वार्ता कर दी गई। इस कांड में जांच के दौरान कई और नाम सामने आने की बात कही गई है, जिसपर पुलिस का एक्शन जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular