Homeप्रदेशझारखण्डसात सूत्री मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने दिया एक दिवसीय धरना

सात सूत्री मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने दिया एक दिवसीय धरना

पाकुड़ अपडेट : शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्राथमिकी शिक्षकों ने जिला मुख्यालय के समीप अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। मामले को लेकर शिक्षकों ने बताया कि वर्तमान जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार के रवैया तानाशाही वाला है, राज्य के आदेश को भी यह सही से नहीं मानते है।

ऐसे अधिकारी को सरकार तुरंत बर्खास्त या तबादला करें। इन लोगों की मुख्य सात मांगे ग्रेड-1 से वंचित शिक्षकों को ग्रेड-1 एवं ग्रेड-2 की स्वीकृति । गेड–3, ग्रेड— 4 एवं ग्रेड – 7 (प्रधानाध्यापक ) में प्रोन्नति । सेवा निवृत शिक्षकों के सेवा निवृति के दिन ही सेवा निवृति लाभ देना एवं पेंशन अदालत का नियमित संचालन |01.01.2016 के पूर्व सेवानिवृत शिक्षकों के पेंशन पुनरीक्षण का मामला । शिक्षकों की वार्षिक अवकाश तालिका में संशोधन (14 सितम्बर हरितालिका अवकाश के स्थान पर दिनांक 26 दिसम्बर को शीतकालिन अवकाश में समायोजन) नवनियुक्त सहायक आचार्यों के प्रमाण – पत्रों का शीघ्र सत्यापन । अमड़ापाड़ा एवं लिट्टीपाड़ा के शिक्षकों का नियमित वेतन भुगतान का है। संघ के प्रधान सचिव मिथिलेश कुमार ने बताया कि आज के धरना से अगर कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है तो हमलोग बैठक कर कड़ा फैसला लेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular